Gah

Gah meaning in hindi


गह मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. पकड़ने की क्रिया या भाव 2. दस्ता 3. हथियार या शस्त्र की मूठ 4. टेक

गहकना मतलब
[क्रि-अ.] - 1. आवेश में होना 2. लालसा में होना; प्रबल चाह में होना; ललकना 5. उमंग में आना।

गहगह मतलब
[वि.] - 1. ख़ुशी या आनंद से भरा हुआ 2. प्रफुल्लित 3. उमंग से भरा हुआ 4. समृद्ध; भरा-पूरा 5. उत्साहपूर्ण 6. लहलहाता हुआ 7. प्रसन्नचित्त।

गहगहा मतलब
[वि.] - 1. प्रफुल्ल 2. आनंद-उल्लास से पूर्ण 3. गाढ़ा 4. गंभीर। [अव्य.] हर्ष-उत्साह के साथ; धूमधाम से।

गहगहाना मतलब
[क्रि-अ.] - 1. अत्यधिक प्रसन्न हो जाना 2. आनंद से फूले न समाना 3. फ़सल आदि का लहलहाना 4. प्रफुल्लित होना।

गहन मतलब
[वि.] - 1. कठिन; दुरूह 2. निविड़; घना 3. दुर्भेद्य; दुर्गम 4. गंभीर। [सं-पु.] 1. लेना; पकड़ना 2. ग्रहण 3. बंधक 4. कलंक 5. कष्ट; विपत्ति; पीड़ा 6. गहराई 7. गुफा 8. दुर्गम स्थान 9. जंगल 10. जल 11. परमेश्वर। [सं-स्त्री.] 1. गहने या पकड़ने का भाव; पकड़ 2. ज़िद; हठ।

गहने रखना मतलब
- आभूषण रेहन रखना।

गहनतम मतलब
[वि.] - सबसे गहरा; सबसे घना।

Words Near it

Gah - Matlab in Hindi

Here is meaning of Gah in hindi. Get definition and hindi meaning of Gah. What is Hindi definition and meaning of Gah ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :