Ghatak

Ghatak meaning in hindi


घटक मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी घटना, रचना या किसी परिणाम में अहम भूमिका निभाने वाला आधार तत्व; अंग; (फ़ैक्टर) 2. शादी तय कराने वाला बिचौलिया; दलाल 3. काम पूरा करने वाला चतुर व्यक्ति 4. घड़ा 5. वंशावली का लेखाजोखा रखने और बताने वाला 6. ऐसा वृक्ष जिसपर बिना फूलों के फल लगते हों। [वि.] 1. घटित करने वाला; बनाने वाला; रचना करने वाला 2. मिलाने वाला; योजक; साधक 3. चतुर; होशियार

घातक मतलब
[वि.] - 1. घात या प्रहार करने वाला 2. हत्यारा; कत्ल करने वाला; वध करने वाला 3. भारी नुकसान पहुँचाने वाला। [सं-पु.] घात करने वाला व्यक्ति

Also see Ghatak in English.

अघातक मतलब
[वि.] - जो घातक न हो।

अपघातक मतलब
[वि.] - 1. अपघात करने वाला 2. अपघात संबंधी।

आत्मघातक मतलब
[वि.] - आत्मघात या आत्महत्या करने वाला।

उद्घातक मतलब
[वि.] - धक्का मारने वाला। [सं-पु.] नाटक में प्रस्तावना का वह प्रकार जिसमें सूत्रधार और नटी की कोई बात सुनकर कोई पात्र उसका कुछ दूसरा ही अर्थ समझकर नेपथ्य से उसका उत्तर देता है अथवा रंगमंच पर आकर अभिनय आरंभ करता है।

उपघातक मतलब
[वि.] - 1. आघात करने वाला 2. नाशक 3. पीड़क।

प्राणघातक मतलब
[वि.] - 1. प्राण लेने या मार डालने वाला; जानलेवा 2. (ऐसा विष या पदार्थ) जिसके सेवन से प्राण निकल जाएँ।

विश्वासघातक मतलब
[वि.] - विश्वासघात करने वाला; दगाबाज़ी करने वाला; गद्दारी करने वाला।

Words Near it

Ghatak - Matlab in Hindi

Here is meaning of Ghatak in hindi. Get definition and hindi meaning of Ghatak. What is Hindi definition and meaning of Ghatak ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :