Gud

Gud meaning in hindi


गुड़ मतलब
[सं-पु.] - 1. ईख, ऊख या खजूर आदि के रस को गाढ़ा करके बनाई हुई बट्टी या भेली 2. रहस्य संप्रदाय में मन, ईश्वर-स्मरण और गुरु उपदेश का समन्वय। [मु.] गुड़ खाना गुलगुले से परहेज करना : बड़े-बड़े गलत कार्य करना और छोटे कार्यों से बचनागुड़ गोबर करना : नष्ट करना; चौपट करना

गुद मतलब
[सं-स्त्री.] - दे. गुदा

गुदकारा मतलब
[वि.] - 1. मुलायम; लचीला 2. गुदगुदा 3. गूदे से भरा हुआ 4. फूला हुआ।

गुदकील मतलब
[सं-पु.] - बवासीर नाम का रोग।

गुदगुदा मतलब
[वि.] - 1. मांसल; गद्देदार 2. नरम 3. भरा हुआ 4. गुलगुला।

गुदगुदाना मतलब
[क्रि-अ.] - 1. हँसाने या बहलाने के लिए किसी व्यक्ति के बगल (काँख) या तलवे को उँगली से छूना या सहलाना; मनबहलाना; हँसी-विनोद के लिए छेड़छाड़ करना; गुदगुदी करना 2. किसी के मन में किसी चीज़ की इच्छा या उत्कंठा उत्पन्न करना; उभारना।

गुदगुदापन मतलब
[सं-पु.] - 1. गुदगुदा या मुलायम होने का गुण 2. नरमी; मांसलता।

गुदगुदाहट मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. गुदगुदाने की क्रिया या भाव 2. गुदगुदी 3. मन में होने वाली किसी बात की हलकी इच्छा जिससे रोमांच हो।

गुदगुदी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. वह अनुभूति जो शरीर के कोमल अंगों या बगल आदि को छूने-सहलाने से हो 2. उमंग; उल्लास 3. वासना; कामना।

Words Near it

Gud - Matlab in Hindi

Here is meaning of Gud in hindi. Get definition and hindi meaning of Gud. What is Hindi definition and meaning of Gud ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :