Gyan

Gyan meaning in hindi


ज्ञान मतलब
[सं-पु.] - 1. वस्तुओं या विषयों की वह जानकारी जो मन या विवेक को होती है; बोध; 2. लोकव्यवहार में, शरीर की वह चेतना-शक्ति जिसके द्वारा जीवों, प्राणियों आदि को अपनी आवश्यकताओं और स्थितियों के अनुसार अनेक प्रकार की अनुभूतियाँ और सब बातों का परिचय होता है; आत्मसाक्षात्कार।

Also see Gyan in English.

ज्ञानचक्षु मतलब
[सं-पु.] - 1. अंतर्दृष्टि 2. विद्वान 3. ज्ञानरूपी नेत्र 4. ज्ञानदृष्टि रखने वाला व्यक्ति।

ज्ञानतत्व मतलब
[सं-पु.] - 1. संकेत रूप में जगत के वस्तुनिष्ठ गुणों और संबंधों, प्राकृतिक और मानवीय तत्त्वों के विषय में विचारों की अभिव्यक्ति व अनुभूति 2. निर्विकल्पात्मक बुद्धि का सार रूप 3. यथार्थ रूप; सत्यसार; स्वयं के स्वरूप स्थिति का बोध।

ज्ञानद मतलब
[सं-पु.] - गुरु। [वि.] ज्ञान कराने या देने वाला; ज्ञानप्रद; ज्ञानदाता; बोधप्रद।

ज्ञानमय मतलब
[वि.] - 1. ज्ञान से युक्त 2. ज्ञान से भरा हुआ 3. ज्ञानरूप।

ज्ञानमीमांसा मतलब
[सं-स्त्री.] - ज्ञान का गंभीर मनन; ज्ञान की विवेचना।

ज्ञानयज्ञ मतलब
[सं-पु.] - 1. ज्ञान रूपी यज्ञ 2. उत्तम ज्ञान के आदान-प्रदान का कार्य।

ज्ञानयोग मतलब
[सं-पु.] - 1. ब्रह्म प्राप्ति के लिए की गई ज्ञाननिष्ठा वाली साधना 2. ब्रह्म के वास्तविक स्वरूप को जानने का योग।

Words Near it

Gyan - Matlab in Hindi

Here is meaning of Gyan in hindi. Get definition and hindi meaning of Gyan. What is Hindi definition and meaning of Gyan ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :