Jang

Jang meaning in hindi


जंग मतलब
[सं-पु.] - 1. हवा और नमी आदि के प्रभाव से लोहे आदि पर जमने वाला काला अंश; मोरचा 2. अफ़्रीका का जंजीबार प्रदेश। [सं-स्त्री.] 1. शत्रुतावश दो दलों के बीच हथियारों से की जाने वाली लड़ाई; युद्ध 2. वह जो ख़तरनाक हो, उसकी समाप्ति के लिए एक सम्मिलित अभियान 3. विकट और विपरीत परिस्थितियों से निकलकर आगे बढ़ने के लिए होने वाला प्रयत्न या प्रयास; संघर्ष

Also see Jang in English.

जंगम मतलब
[सं-पु.] - 1. लिंगायत शैव संप्रदाय के गुरुओं की उपाधि 2. एक प्रकार के साधु। [वि.] 1. चलने-फिरने वाला; चर 2. जो एक स्थान से चलकर दूसरे स्थान पर जाता हो; 'स्थावर' का विलोम।

जंगल मतलब
[सं-पु.] - 1. वह स्थान, जहाँ घने पेड़, लता-झाड़ियों के साथ जीव-जंतुओं की बहुतायत होती है 2. वन; अरण्य; कानन 3. जीवन का स्रोत 4. झाड़-झंखाड वाला प्रदेश; अविकसित और निर्जन क्षेत्र 5. एकांत या उजाड़ स्थान। [वि.] 1. जो पिछड़ा और असभ्य हो (क्षेत्र विशेष) 2. जो उजाड़ और वीरान हो।

जंगला मतलब
[सं-पु.] - 1. खिड़की; जालीदार झरोखा 2. वह दरवाज़ा जिसमें लोहे की पतली छड़ें लगी होती हैं; वह शोभावर्धक रचना या नक्काशी जिसमें एक दूसरे को काटती हुई बेलें आदि बनी होती हैं।

जंगली मतलब
[सं-पु.] - 1. जो जंगल का हो; जंगल से संबंधित 2. असभ्य; अशिष्ट; उजड्ड 3. जो जंगल से प्राप्त होता हो 4. जंगल में निवास करने वाला 5. जो पालतू न हो। [सं-पु.] 1. वनवासी; जंगल में रहने वाला व्यक्ति 2. अशिष्ट व्यक्ति।

जंगलीपन मतलब
[वि.] - जंगली पशुओं की तरह का व्यवहार; असभ्यता; क्रूरता; विवेकहीन क्रिया-कलाप।

जंगी मतलब
[वि.] - 1. युद्ध संबंधी 2. सेना संबंधी; सैनिक 3. बहुत बड़ा; दीर्घकाय 4. लड़ने-झगड़ने वाला; झगड़ालू।

एलानेजंग मतलब
[सं-पु.] - जंग (युद्ध) आरंभ करने की घोषणा।

Words Near it

Jang - Matlab in Hindi

Here is meaning of Jang in hindi. Get definition and hindi meaning of Jang. What is Hindi definition and meaning of Jang ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :