Jati

Jati meaning in hindi


जाति मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. जन्म; पैदाइश; जन्म के अनुसार अस्तित्व का रूप 2. समाज व्यवस्था में वह श्रेणी जो जन्म के आधार पर निश्चित होती है; समुदाय; समूह 3. जन्म के आधार पर किया जाने वाला सामाजिक विभाग; (कास्ट) 4. राष्ट्र, भौगोलिक परिस्थितियों, वंश-परंपरा आदि के विचार से किया गया मानव समाज का विभाग 5. स्वभाव, रंग-रूप, संस्कृति और आकृति आदि की समानता रखने वाला मानव समूह; (रेस), जैसे- मंगोल जाति 6. भाषा, संस्कृति और इतिहास आदि की समानता रखने वाला मानव समुदाय; देश; (नेशन) 7. पदार्थों या जीवों की आकृति, गुण-धर्म आदि की समानता के आधार पर किया हुआ विभाजन; वर्ग; कोटि; श्रेणी; (क्लास) 8. एक ही प्रकार की आजीविका से जुड़े लोग या समुदाय 9. (काव्यशास्त्र) मात्रिक छंद का एक प्रकार

जाती मतलब
[सं-स्त्री.] - एक प्रकार का पुष्प; चमेली; मालती

जाती मतलब
[वि.] - 1. निज का; अपना; व्यक्तिगत; (प्राइवेट) 2. वस्तुगत; वास्तविक

Also see Jati in English.

जातीपत्री मतलब
[सं-स्त्री.] - जावित्री; जायफल।

जातीय मतलब
[वि.] - 1. जाति संबंधी; जाति का 2. अंतरराष्ट्रीय संदर्भों में राष्ट्र या समाज विशेष का; (नेशनल) 3. जाति के अंतर्गत।

जातीयता मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. जाति विशेष से संबंधित होने का भाव; कौमियत 2. जातीय संस्कृति, आदर्शों आदि का सामूहिक भाव 3. जाति विशेष का होने का अभिमान 4. राष्ट्रीयता।

अंतरजातीय मतलब
[वि.] - दो या अधिक जातियों के बीच होने या पाया जाने वाला या उनसे संबंधित, जैसे- अंतरजातीय विवाह।

एकजातीय मतलब
[वि.] - 1. एक ही जाति, वंश, वर्ग या नस्ल का 2. एक ही प्रकार के।

पुंजातीय मतलब
[वि.] - लिंग के विचार से नर जाति का; (मेल)।

मानवजातीय मतलब
[वि.] - समस्त मानव जाति या मनुष्यों से संबंधित; मानवीय।

Words Near it

Jati - Matlab in Hindi

Here is meaning of Jati in hindi. Get definition and hindi meaning of Jati. What is Hindi definition and meaning of Jati ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :