Jav

Jav meaning in hindi


जवन मतलब
[सं-पु.] - 1. वेग; तेज़ी; फुरती 2. युद्ध की शिक्षा पाया हुआ घोड़ा; फुरतीला घोड़ा। [वि.] वेगवान; तेज़; फुरतीला।

जवा मतलब
[सं-पु.] - 1. जौ के आकार का दाना 2. लहसुन की कली।

जवाँ मतलब
[सं-पु.] - 1. जवान; युवक 2. वयस्क; बालिग। [वि.] यौगिक पदों के आरंभ में लगने वाला 'जवान' शब्द का संक्षिप्त रूप, जैसे- जवाँमर्द, जवाँदिल।

जवाज़ मतलब
[सं-पु.] - 1. औचित्यपूर्ण; जायज़; ठीक 2. पारपत्र।

जवान मतलब
[वि.] - 1. युवा; तरुण 2. जो अपने पूर्ण विकास या यौवन पर हो, जैसे- उत्सव के दिनों में रात जवान हो जाती है 3. {ला-अ.} बलवान; बहादुर; वीर। [सं-पु.] 1. पुरुष; युवा व्यक्ति 2. सिपाही; सैनिक।

जवानी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. युवावस्था; तरुणाई; यौवन 2. {ला-अ.} सुंदरता; लावण्य; मस्ती 3. युवावस्था का जोश; उत्साह।

जवाब मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी बात या प्रश्न का उत्तर; समाधान; हल 2. पत्र लिखने वाले को उत्तर में लिखा गया पत्र 3. इनकार; मनाही; मना करना, जैसे- रोगी को डॉक्टर ने जवाब दे दिया 4. ऐसा कार्य जो बदला चुकाने के लिए किया जाए, जैसे- हमले का जवाब दिया जाएगा 5. मुकाबले या बराबरी की चीज़, जोड़ 6. किसी वस्तु के सामने रखी जाने वाली उसी की तरह की दूसरी वस्तु 7. अभियोग के खिलाफ़ या उत्तर में कही गई बात 8. नौकरी आदि से निकाल दिया जाना। [मु.] जवाब तलब करना : किसी से आधिकारिक तौर पर जवाब माँगना।

Words Near it

Jav - Matlab in Hindi

Here is meaning of Jav in hindi. Get definition and hindi meaning of Jav. What is Hindi definition and meaning of Jav ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :