Kriya

Kriya meaning in hindi


क्रिया मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. (व्याकरण) वह शब्द जिससे किसी कार्य के किए जाने या होने की अवस्था या भाव प्रकट हो 2. ऐसा कार्य जो किया जाता हो या किया जा रहा हो 3. कर्म 4. नित्य या नैमित्तिक कर्म; नियम और विधि से होने वाला कार्य 5. अध्यापन, चिकित्सा आदि के रूप में होने वाले कार्य

Also see Kriya in English.

क्रियाकर्म मतलब
[सं-पु.] - किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत परिजनों द्वारा धार्मिक नियम के अनुसार किया जाने वाला कार्य; मृतक की अंत्येष्टि क्रिया।

क्रियाकलाप मतलब
[सं-पु.] - 1. शास्त्रानुसार किए जाने वाले कर्म 2. किसी की चाल-ढाल या उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य; गतिविधि।

क्रियात्मक मतलब
[वि.] - जिसे क्रिया अथवा कार्य के रूप में किया जा सकता हो; जिसपर अमल किया जा सकता हो; व्यावहारिक; (प्रैक्टिकल)।

क्रियार्थक संज्ञा मतलब
[सं-स्त्री.] - (व्याकरण) क्रिया का अर्थ देने वाली वह संज्ञा जो क्रिया के मूल रूप में होती है अर्थात क्रिया का अर्थ देने वाला शब्द क्रिया के रूप में होते हुए भी संज्ञा का अर्थ देता है, जैसे- चलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

क्रियाविशेषण मतलब
[सं-पु.] - (व्याकरण) जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं उन्हें क्रिया विशेषण कहते हैं, जैसे- मोहन धीरे धीरे चलता है। इसमें 'धीरे-धीरे' क्रिया विशेषण है क्योंकि यह 'चलने' (क्रिया) की विशेषता बता रहा है।

क्रियाशून्य मतलब
[वि.] - निष्क्रिय; शिथिल; कर्महीन।

क्रियाशील मतलब
[वि.] - 1. सक्रिय 2. सक्रियता से काम करने वाला।

Words Near it

Kriya - Matlab in Hindi

Here is meaning of Kriya in hindi. Get definition and hindi meaning of Kriya. What is Hindi definition and meaning of Kriya ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :