Kumbh

Kumbh meaning in hindi


कुंभ मतलब
[सं-पु.] - 1. मिट्टी या धातु आदि से निर्मित कलश; घड़ा; घट 2. मंदिर आदि के शिखर पर होने वाली उलटे घड़े की आकृति 3. प्रति बारहवें वर्ष पड़ने वाला एक पर्व 4. बारह राशियों में से एक राशि जो दसवें क्रम पर आती है 5. संगीत में एक राग का नाम 6. एक जंगली वृक्ष जिसे कुंभी कहते हैं 7. मस्तक; सिर

Also see Kumbh in English.

कुंभक मतलब
[सं-पु.] - प्राणायाम में नाक-मुँह बंद करके साँस अंदर लेकर रोकने की क्रिया।

कुंभकार मतलब
[सं-पु.] - 1. मिट्टी के बरतन आदि बनाने वालों की एक जाति; कुम्हार 2. कुक्कुट; मुरगा 3. साँप।

कुंभज मतलब
[वि.] - जिसकी उत्पत्ति कुंभ या घड़े से हुई हो। [सं-पु.] 1. ऋषि अगस्त्य 2. वशिष्ठ 3. द्रोणाचार्य।

कुंभिका मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. मटका; छोटा घड़ा 2. जलकुंभी।

कुंभी मतलब
[सं-पु.] - 1. हाथी 2. मगर; घड़ियाल 3. एक प्रकार की मछली 4. गुग्गल का पेड़ और उसका गोंद 5. कुंभीपाक नामक नरक 6. एक प्रकार का जहरीला कीड़ा। [सं-स्त्री.] 1. छोटे आकार का घड़ा या कुंभ 2. अन्न का एक परिमाण 3. सलई, कायफल, गनियारी, दंती, पांडर आदि के पेड़ 4. एक जलीय वनस्पति; जलकुंभी। [वि.] 1. जिसके पास घड़ा हो 2. घड़े के आकार-प्रकार वाला।

कुंभीनस मतलब
[सं-पु.] - 1. कुंभी जैसी नासिका वाला एक ज़हरीला साँप 2. एक प्रकार का ज़हरीला कीड़ा 3. (रामायण) एक राक्षस जो लंका का राजा था; रावण।

कुंभीपाक मतलब
[सं-पु.] - 1. (पुराण) एक प्रसिद्ध नरक 2. एक प्रकार का सन्निपात रोग जिसमें नाक से काला ख़ून आता है 3. हाँड़ी में पकाई गई कोई चीज़।

Words Near it

Kumbh - Matlab in Hindi

Here is meaning of Kumbh in hindi. Get definition and hindi meaning of Kumbh. What is Hindi definition and meaning of Kumbh ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :