Mohan

Mohan meaning in hindi


मोहन मतलब
[सं-पु.] - 1. मोहना; लुभाना 2. (तंत्र-मंत्र) एक अभिचार 4. धतुरे का पौधा 5. कृष्ण का एक नाम 6. कामदेव के पाँच बाणों में से एक 7. बेसुध कर देने वाला मंत्र। [वि.] 1. मोहित करने वाला 2. मोहने वाला; मोह लेने वाला

मोहनमाला मतलब
[सं-स्त्री.] - सोने (धातु) के दानों या गुरिया से निर्मित (पिरोई हुई) माला।

मोहना मतलब
[क्रि-अ.] - 1. मोहित या मुग्ध होना 2. बेहोश होना 3. भ्रम में पड़ना। [क्रि-स.] भ्रमित करना 2. भ्रम में डालना; लुभाना। [सं-स्त्री.] 1. चमेली 2. तृण।

मोहनिद्रा मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. मोह के कारण वास्तविक स्थिति की उपेक्षा करने वाली अवस्था 2. मोह के कारण होने वाला अज्ञान।

मोहनिरसन मतलब
[सं-पु.] - 1. मोह से मुक्ति 2. मोह का परिहार।

मोहनिशा मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. (पुराण) कृष्ण जन्माष्टमी की रात; भाद्र कृष्णपक्ष के अष्टमी की रात 2. (पुराण) ब्रह्मा के पचास वर्ष बीतने पर होने वाली प्रलय की रात।

मोहनी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. मोहित करने की शक्ति; माया या जादू 2. वशीकरण 3. सुंदर स्त्री 4. मोहक प्रभाव 5. पोई का साग 6. एक तरह की जूही। [वि.] मोहित करने वाली; मन को लुभाने वाली। [मु.] मोहनी डालना : मोह-माया के वश में करना।

मोहनी डालना मतलब
- मोह-माया के वश में करना।

Words Near it

Mohan - Matlab in Hindi

Here is meaning of Mohan in hindi. Get definition and hindi meaning of Mohan. What is Hindi definition and meaning of Mohan ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :