Muhavare in Hindi


Read out here hundreds of famous Hindi Muhavare online with its meaning in hindi devanagari language. Here all muhavare are presented like Hindi Muhawara Book Indexed by character. So, click above on desired character to view Hindi Idioms and Muhavare Category list.

यहाँ सैकड़ों प्रसिद्ध हिंदी मुहावरे इसके मतलब के साथ समझाए गए हैं। सभी मुहावरे यहाँ पर एक किताब की तरह सूचीगत दिए गए है। अत: ऊपर दिये गये अक्षर पर क्लिक करके उससे सम्बंधित मुहावरे देखे.

Popular Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
तिनके को पहाड़ बनाना
(Tinke Ko Pahaad Banana)
ज़रा-सी बात को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर कहना।
पास बैठना
(Paas Baithna)
किसी की संगत में जाना।
दिल के फफोले फोड़ना
(Dil Ke Fafole Phodna)
भली-बुरी बातें कहकर अपना दुख कम करना।
रंग जमना
(Ranj Jamna)
प्रभाव होना; ख़ूब आनंद आना।
आपे में आना
(Aape Me Aana)
होश में आना।
पेट पालना
(Pet Paalna)
गुज़ारा करना।
धूल उड़ाना
(Dhool Udana)
बदनामी करना या हँसी उड़ाना।
आहुति देना
(Aahuti Dena)
बलिदान करना।
ताव खाना
(Taav Kahna)
गरम होना।
जान के लाले पड़ना
(Jaan Ke Lale Padna)
जान संकट में फँसना। विकट या संकटपूर्ण स्थिति में पहुँचना।
आसमान पर चढ़ना
(Aasman Par Chadna)
स्वयं को बहुत ऊँचा या बड़ा समझना।
गुल कर देना
(Gul Kar Dena)
बुझा देना।
जी हज़ूरी करना
(Ji Hajuri Karna)
चापलूसी या ख़ुशामद करना।
ऐब निकालना
(Eb Nikalna)
दोष बताना।
कलई खुलना
(Kalai Khulna)
भेद खुलना।
डंड पेलना
(Dand Pelna)
मौज़ या आनंद मनाना; कसरत करना।
सोना बरसना
(Sona Barasna)
प्रचुर लाभ होना।
प्राण निकलना
(Pran Nikalna)
जीवन का अंत होना; मरना। मरना या मृत्यु-सा कष्ट होना।
प्राण लेना
(Pran Lena)
मार डालना।
नाक रख लेना
(Naak Rakh Lena)
प्रतिष्ठा की रक्षा कर लेना।
नाक में दम करना
(Naak Mein Dam Karna)
बहुत तंग करना।
नाक में दम आना
(Naak Mein Dam Aana)
बहुत परेशान होना।
नाक घुसाना
(Naak Gusaana)
हस्तक्षेप करना।
चौक पूरना
(Chauk Purna)
ज़मीन पर चित्रांकन करना या बनाना।
मुँह आना
(Muh Aana)
मुँह में छाले पड़ना; श्रेष्ठजन से उद्दंडतापूर्वक बातें करना।
किनारे लगना
(Kinare Lagna)
समाप्त होना।
मूँछों पर ताव देना
(Muchhon Par Taav Dena)
अभिमान के कारण मूँछों पर हाथ फेरना।
प्राण हरना
(Pran Harna)
मार देना; उत्साहहीन कर देना।
पलक पाँवड़े बिछाना
(Palak Panvde Bichhana)
किसी का प्रेमपूर्वक स्वागत करना; किसी की उत्कंठापूर्वक प्रतीक्षा करना।
आँसू पीकर रह जाना
(Ansu Pikar Rah Jana)
कष्ट को मन ही मन क्रुद्ध होकर बर्दाश्त कर लेना।


See More . . .
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :