Nagar

Nagar meaning in hindi


नगर मतलब
[सं-पु.] - 1. शहर; कस्बे से बड़ी बस्ती; (सिटी) 2. वह स्थान जहाँ भौतिक संसाधनों का बाहुल्य हो 3. बाज़ार 4. मोहल्लों या बस्तियों के नामों के साथ भी प्रयोग किया जाने वाला शब्द, जैसे- कुंदन नगर, शिव नगर आदि

नागर मतलब
[सं-पु.] - 1. नगरवासी; नागरिक 2. चतुर; शिष्ट; सभ्य 3. गुजराती ब्राह्मणों में एक कुलनाम या सरनेम 4. नागरी लिपि का कोई अक्षर 5. एक प्रकार का गृहयुद्ध। [वि.] 1. नगर संबंधी; नगर का; (अर्बन) 2. नगर में रहने वाला

Also see Nagar in English.

नागर विवाह मतलब
[सं-पु.] - धार्मिक बंधनों से रहित तथा विशुद्ध नागरिक की हैसियत से किया जाने वाला विवाह; (सिविल मैरिज)।

नागरबेल मतलब
[सं-स्त्री.] - वह लता जिसके पत्ते पान के रूप में खाए जाते हैं; पान की बेल।

नागरमोथा मतलब
[सं-पु.] - एक प्रकार की घास जिसकी जड़ औषधि-निर्माण के काम आती है।

नागराज मतलब
[सं-पु.] - (पुराण) 1. नागों का राजा; शेषनाग; (तक्षक तथा वासुकि) 2. विशालकाय सर्प 3. ऐरावत 4. पिंगल मुनि (छंदशास्त्र के प्रणेता)।

नागरिक मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी राज्य में जन्म लेने वाला व्यक्ति जिसे उस राज्य के संविधान के समस्त अधिकार प्राप्त हों; किसी राष्ट्र में जन्म लेने वाला वह व्यक्ति जिसे उस राष्ट्र में रहने, नौकरी करने, संपत्ति रखने, वोट देने तथा स्वतंत्रतापूर्वक अभिव्यक्ति का अधिकार प्राप्त हो; (सिटीजन) 2. नगर पर लगने वाला कर। [वि.] नगर संबंधी; नगर का।

नागरिकता मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. नागरिक होने की अवस्था या भाव 2. नागरिक जीवन 3. नागरोचित स्वत्व, आचार या शिष्टता 4. नागरिक होने पर प्राप्त होने वाले अधिकार तथा सुविधाएँ।

नागरिकशास्त्र मतलब
[सं-पु.] - नागरिकों के अधिकारों तथा कर्तव्यों का अध्ययन तथा विवेचन करने वाला शास्त्र; (सिविक्स)।

Words Near it

Nagar - Matlab in Hindi

Here is meaning of Nagar in hindi. Get definition and hindi meaning of Nagar. What is Hindi definition and meaning of Nagar ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :