Padm

Padm meaning in hindi


पद्म मतलब
[सं-पु.] - 1. कमल का फूल और पौधा 2. (सामुद्रिकशास्त्र) किसी के पैर के तलवे में पाया जाने वाला कमल के आकार का एक सौभाग्यसूचक चिह्न 3. मोर्चाबंदी; पद्मव्यूह 4. कमल के आकार का विष्णु का एक आयुध 5. एक रतिबंध 6. सीसा 7. पदमकाठ 8. दाग; धब्बा; चिह्न 9. शरीर पर विद्यमान कोई दाग; तिल 10. शरीर में विद्यमान षट् चक्रों में से कोई एक 11. कुबेर की नौ निधियों में से एक 12. वास्तुकला में स्तंभ के सातवें भाग की संज्ञा 13. गले में पहना जाने वाला एक हार 14. हाथी के मस्तक पर की जाने वाली रंगीन चित्रकारी 15. साँप के फन पर बना हुआ चिह्न 16. एक प्रकार का मंदिर 17. एक आसन 18. एक वर्णवृत्त 19. (पुराण) एक नरक 20. (पुराण) एक कल्प 21. (बौद्ध मत) एक नक्षत्र 22. कश्मीर का एक शासक जिसने पद्मपुर नगर बसाया था 23. एक नदी

पद्मक मतलब
[सं-पु.] - 1. पद्मकाठ नामक पेड़ 2. पद्मव्यूह 3. हाथी की सूँड़ पर का चिह्न या दाग 4. श्वेत कुष्ठ; सफ़ेद कोढ़ 5. कुट नामक औषधि 6. पद्मासन।

पद्मजा मतलब
[सं-स्त्री.] - लक्ष्मी।

पद्मनाभ मतलब
[सं-पु.] - 1. विष्णु 2. अस्त्र चलाते समय पढ़ा जाने वाला एक मंत्र 3. एक नाग 4. धृतराष्ट्र का एक पुत्र।

पद्मनाल मतलब
[सं-स्त्री.] - कमल का डंठल; मृणाल।

पद्मपुराण मतलब
[सं-पु.] - अठारह महापुराणों में एक महापुराण, जिसमें भगवान विष्णु की विविध लीलाओं का वर्णन है।

पद्मबंध मतलब
[सं-पु.] - एक प्रकार का चित्रकाव्य।

पद्मबीज मतलब
[सं-पु.] - कमल का बीज; कमलगट्टा।

Words Near it

Padm - Matlab in Hindi

Here is meaning of Padm in hindi. Get definition and hindi meaning of Padm. What is Hindi definition and meaning of Padm ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :