Panj

Panj meaning in hindi


पंज मतलब
[वि.] - 1. पाँच 2. पाँच का संक्षिप्त रूप

पंजक मतलब
[सं-पु.] - 1. मांगलिक अवसरों पर दीवारों पर लगाया जाने वाला हाथ के पंजे का निशान या छापा 2. चित्रकला में पाँच-पाँच दल या शाखाएँ दिखाकर किया जाने वाला चित्रण।

पंजर मतलब
[सं-पु.] - 1. हड्डियों का ढाँचा 2. मांस, त्वचा आदि से ढके हुए शरीर की हड्डियों का ढाँचा जिनके आधार पर शरीर ठहरा रहता है; कंकाल; ठठरी 3. पिंजड़ा 4. कोल नामक छंद 5. {ला-अ.} किसी वस्तु का वह आंतरिक ढाँचा जिसपर कई आवरण रहते हैं और जिनसे उनका अस्तित्व बना रहता है।

पंजा मतलब
[सं-पु.] - 1. हाथ या पैर का वह अगला भाग जिसमें हथेली या तलवा और पाँचों उँगलियाँ होती हैं 2. पाँच वस्तुओं का समूह 3. ताश का वह पत्ता जिसमें पाँच बूटियाँ होती हैं 4. एक प्रकार की कसरत जिसमें पंजा लड़ाते हैं 5. जूते का अगला भाग जिसमें उँगलियाँ ढकी रहती हैं 6. टिन आदि का पंजे के आकार का वह टुकड़ा जिसे लंबे बाँस में लगाकर ताज़िए के साथ झंडे या निशान के रूप में लेकर चलते हैं।

पंजाब मतलब
[सं-पु.] - भारत का पश्चिमोत्तर राज्य जिसमें रावी, चिनाब, झेलम, व्यास और सतलज नामक पाँच नदियाँ बहती हैं।

पंजाबी मतलब
[सं-स्त्री.] - पंजाब राज्य की भाषा। [वि.] 1. पंजाब से संबंधित 2. पंजाब का। [सं-पु.] पंजाब का निवासी।

पंजिका मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. ऐसी टीका जिसमें प्रत्येक शब्द का अर्थ स्पष्ट किया गया हो 2. आय-व्यय का हिसाब लिखने की पुस्तिका; (रजिस्टर) 3. तिथिपत्र; पंचांग; (कैलेंडर)।

पंजी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. वह पुस्तिका जिसमें ख़र्च का हिसाब, जन्म-मृत्यु का विवरण, गृह, भूमि आदि की अधिकृत बिक्री या हस्तांतरण आदि का ब्योरा दर्ज किया जाता है 2. बही; (रजिस्टर)।

Words Near it

Panj - Matlab in Hindi

Here is meaning of Panj in hindi. Get definition and hindi meaning of Panj. What is Hindi definition and meaning of Panj ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :