Patra

Patra meaning in hindi


पटरा मतलब
[सं-पु.] - 1. लकड़ी का ऐसा समतल टुकड़ा जिसकी लंबाई अधिक किंतु चौड़ाई और मोटाई कम हो; तख़्ता; पल्ला 2. काठ का पीढ़ा; पाटा 3. धोबी का पाट 4. हेंगा

पत्र मतलब
[सं-पु.] - 1. चिट्ठी; ख़त 2. पेड़ का पत्ता 3. अख़बार 4. वह कागज़ जिसपर कोई बात छपी हो 5. पुस्तक का कोई पन्ना 6. समाचारपत्रों का समूह (प्रेस) 7. धातु का पत्तर 8. तेजपत्ता 9. कागज़ 10. बाण का पर की तरह निकला हुआ हिस्सा 11. सुंदरता बढ़ाने के लिए रंगों, सुगंधित द्रव्यों आदि से बनाई जाने वाली आकृतियाँ या चिह्न

पत्रा मतलब
[सं-पु.] - 1. तिथिपत्र 2. पंचांग 3. पृष्ठ; पन्ना

पात्र मतलब
[सं-पु.] - 1. वह आधान जिसमें कुछ रखा या खाया-पीया जाता है; बरतन, जैसे- भोजन का पात्र 2. ऐसा व्यक्ति जो किसी काम या बात के सब प्रकार से उपयुक्त या योग्य समझा जाता हो; कोई वस्तु पाने का अधिकारी; हकदार 3. उपन्यास, कहानी, नाटक आदि में वे व्यक्ति जो कथा-वस्तु की घटनाओं के घटक होते हैं और जिनके क्रिया-कलाप या चरित्र से कथावस्तु की सृष्टि और उसका परिपाक होता है; अभिनेता

Also see Patra in English.

पात्रत्व मतलब
[सं-पु.] - पात्र होने की योग्यता या धर्म; पात्रता; काबिलियत।

पात्रता मतलब
[सं-स्त्री.] - पात्र होने की अवस्था या गुण; योग्यता; अर्हता।

पात्री मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. छोटा पात्र या बरतन 2. कहानी, नाटक आदि में स्त्री पात्र; अभिनेत्री; नटी 3. छोटी भट्ठी। [वि.] 1. जिसके पास बरतन हो 2. जिसके पास योग्य व्यक्ति हो।

अक्षयपात्र मतलब
[सं-पु.] - (पुराण) वह कल्पित पात्र जिसमें अन्न या भोजन सामग्री समाप्त नहीं होती है। [वि.] कभी न खाली होने वाला; मनचाही वस्तुएँ देने वाला (पात्र)।

अपपात्र मतलब
[सं-पु.] - 1. अनुपयुक्त पात्र 2. बुरा पात्र; अपात्र; कुपात्र।

अपात्र मतलब
[वि.] - 1. कुपात्र; निकम्मा 2. अयोग्य 3. मूर्ख; जाहिल 4. अनधिकारी। [सं-पु.] 1. कुपात्र 2. अयोग्य व्यक्ति।

अपात्रता मतलब
[सं-स्त्री.] - अपात्र होने की अवस्था या भाव; अयोग्यता; पात्रता का अभाव।

Words Near it

Patra - Matlab in Hindi

Here is meaning of Patra in hindi. Get definition and hindi meaning of Patra. What is Hindi definition and meaning of Patra ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :