Sanchar

Sanchar meaning in hindi


संचार मतलब
[सं-पु.] - 1. गमन; चलना 2. सूचनाओं का आदान-प्रदान; (कम्युनिकेशन) 3. किसी के अंदर फैलना; प्रसार 4. मार्गदर्शन; राह दिखाना 5. भड़काना; उत्तेजित करना

Also see Sanchar in English.

संचारक मतलब
[वि.] - 1. संचार करने वाला; फैलाने वाला 2. चलाने वाला। [सं-पु.] 1. दलपति; नायक; नेता 2. (पुराण) स्कंद का एक अनुचर 3. वक्ता।

संचारण मतलब
[सं-पु.] - 1. प्रेषण 3. संचार करने की क्रिया।

संचारमाध्यम मतलब
[सं-पु.] - सूचनाओं, विचारों आदि का आदान-प्रदान करने वाले माध्यम; (मासमीडिया), जैसे- टीवी, रेडियो आदि।

संचारसाधन मतलब
[सं-पु.] - 1. दो या दो अधिक व्यक्तियों के बीच संबंध स्थापित करने वाले साधन; (मींस ऑव कम्युनिकेशंस) 2. संचार में उपयोग होने वाले उपकरण, जैसे- समाचारपत्र, तार, डाक रेडियो आदि।

संचारिका मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. संदेशवाहिका; दूती 2. कुटनी 3. नाक; नासिका 4. युग्म; जोड़ा 5. गंध; महक।

संचारित मतलब
[वि.] - 1. जिसका संचार किया गया हो (सूचना, विचार आदि) 2. पहुँचाया गया 3. उकसाया हुआ 4. संक्रमित किया हुआ (रोग, कीटाणु)।

संचारी मतलब
[वि.] - 1. जिसमें गति हो या जो चलायमान हो; गतिशील; गतिपूर्ण; गतिमान 2. संसर्ग या छूत से फैलने वाला या जिसका संक्रमण होता हो; संक्रामक। [सं-पु.] 1. (काव्यशास्त्र) वे भाव जो मुखभाव की पुष्टि या सहायता करते हैं; व्यभिचारी भाव 2. (संगीतशास्त्र) किसी गीत के चार चरणों में से तीसरा 3. हवा; वायु; पवन 4. एक मिश्रित गंधद्रव्य जिसके जलने से सुगंधित धुआँ निकलता है; धूप; मेरुक। [सं-स्त्री.] अस्थिरता; चंचलता।

Words Near it

Sanchar - Matlab in Hindi

Here is meaning of Sanchar in hindi. Get definition and hindi meaning of Sanchar. What is Hindi definition and meaning of Sanchar ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :