Sn

Sn meaning in hindi


सं मतलब
[पूर्वप्रत्य.] - एक पूर्वप्रत्यय जिसका व्यवहार शोभा, समानता, संगति, उत्कृष्टता, निरंतरता, औचित्य आदि सूचित करने के लिए होता है, जैसे- संयम, संयोग, संचालन आदि

संकुचन मतलब
[सं-पु.] - 1. संकुचित करने या होने की क्रिया या भाव; सिकुड़न 2. असमंजस।

संकुचित मतलब
[वि.] - 1. जिसे संकोच हो; जो हिचकिचाता हो 2. संकोचयुक्त; लज्जित 3. संकीर्ण; तंग; सँकरा 4. अनुदार।

संकट मतलब
[सं-पु.] - 1. विपत्ति; आफ़त; मुसीबत 2. दुख; कष्ट; तकलीफ़ 3. भीड़; समूह 4. सँकरी राह 5. वह तंग पहाड़ी रास्ता जो दो बड़े और ऊँचे पहाड़ों के बीच से होकर गया हो। [वि.] 1. एकत्र किया हुआ 2. घनीभूत 3. तंग; क्षीण 4. दुर्गम 5. भयानक; कष्टप्रद; दुखदायी 6. संकीर्ण; सँकरा; तंग 7. पूर्ण; भरा हुआ।

संकटकाल मतलब
[सं-पु.] - 1. विपत्ति का समय; आपातकाल 2. मुसीबत का दौर।

संकटग्रस्त मतलब
[वि.] - 1. जो संकट में हो 2. जिसकी संख्या लगातार कम हो रही हो।

संकटपूर्ण मतलब
[वि.] - 1. जो संकट से युक्त हो 2. कठिन 3. जिसमें मुसीबत हो 4. ख़तरनाक।

संकटमय मतलब
[वि.] - 1. नाज़ुक 2. जोखिम भरा 3. संकट में फँसा हुआ।

Words Near it

Sn - Matlab in Hindi

Here is meaning of Sn in hindi. Get definition and hindi meaning of Sn. What is Hindi definition and meaning of Sn ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :