अंतर

अंतर meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. फ़र्क; भिन्नता; भेदभाव 2. किन्हीं दो स्थानों के बीच का फ़ासला; स्थान संबंधी दूरी 3. (गणित) शेष; बचा हुआ 4. समय संबंधी दूरी; अवकाश 6. अंतःकरण; हृदय; मन 5. बीच; भीतर का भाग 6. (गणित) दो अंकों में एक का दूसरी से अधिकता का परिणाम। [वि.] 1. आसन्न; निकट 2. भीतर का; आंतरिक 3. भिन्न; दूसरा 4. परस्पर। [परप्रत्य.] भिन्न; अन्य; 'दूसरा' के अर्थमें प्रयुक्त, जैसे- देशांतर, कालांतर

[परप्रत्य.] - इंग्लिश 'इंटर' के समान विभिन्न इकाइयों के बीच के पारस्परिक संबंधों का द्योतन करता है, जैसे- अंतरजातीय (एक से अधिक जातियों के बीच); अंतरराष्ट्रीय (एकाधिक राष्ट्रों के मध्य)।

Also see अंतर in English.

अंतर अयन मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी तीर्थ स्थान के अंदर पड़ने वाले मुख्य देवस्थलों की यात्रा 2. किसी तीर्थ की परिक्रमा।

अंतरक मतलब
[सं-पु.] - अपनी चल-अचल संपत्ति किसी और के नाम करने वाला; अंतरण करने वाला; (ट्रांसफ़रर)। [वि.] 1. अंतर करने वाला 2. फ़ासला पैदा करने वाला; दूरी बढ़ाने वाला।

अंतरकालीन मतलब
[वि.] - बीच का; दौरान का।

अंतरज्ञ मतलब
[वि.] - 1. अंदरूनी जानकारी रखने वाला; भेद या रहस्य जानने वाला; रहस्यज्ञ 2. अंतर या हृदय की बात समझने वाला 3. वह आत्मीय व्यक्ति जिससे हृदय की बात साझा की जाती हो।

अंतरजातीय मतलब
[वि.] - दो या अधिक जातियों के बीच होने या पाया जाने वाला या उनसे संबंधित, जैसे- अंतरजातीय विवाह।

अंतरण मतलब
[सं-पु.] - 1. दान, विक्रय आदि के ज़रिए संपत्ति के स्वामित्व का दूसरे के पास जाना या हस्तांतरण किया जाना 2. किसी कर्मचारी-अधिकारी का एक जगह से दूसरी जगह तबादला या स्थानांतरण; (ट्रांसफ़र) 3. धन या रकम का एक खाते या मद से दूसरे खाते या मद में डाला जाना; (ट्रांसफ़रेंस)।

अंतरणकर्ता मतलब
[सं-पु.] - अंतरण करने वाला।

Words just after it

अंतर - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of अंतर in hindi. Above is hindi meaning of अंतर. Yahan अंतर ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (अंतर मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of अंतर ? (Antar ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :