आँ

आँ meaning in hindi


[अव्य.] - 1. विस्मयसूचक शब्द, जैसे- आँ-आँ करना 2. अन्यमनस्कता के भाव से एकाएक बाहर आने पर कहा जाने वाला शब्द

आँक मतलब
[सं-पु.] - 1. आकलन; मूल्य आदि का निर्धारण 2. अक्षर; चिह्न 3. पहिए की धुरी डालने का एक ढाँचा।

आँकड़ेबाज़ मतलब
[सं-पु.] - 1. वह जो हर मामले में आँकड़ों पर ज़ोर देता है 2. तथ्यों पर बहुत अधिक ध्यान देने वाला व्यक्ति।

आँकड़ेबाज़ी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. आँकड़ों पर ज़ोर देने की क्रिया 2. सांख्यिकी को महत्व देना।

आँकड़ा मतलब
[सं-पु.] - 1. तथ्यों की गणना 2. अदद 3. अंक 4. फंदा; पाश; (हुक) 5. पशुओं का एक रोग।

आँकना मतलब
[क्रि-स.] - 1. मूल्यांकन करना; तौलना; अंदाज़ या अनुमान लगाना; अनुमान करना 2. निशान लगाना 3. {ला-अ.} आज़माना।

आँख मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. शरीर का वह अंग विशेष जिससे देखा जाता है; नेत्र; नयन 2. सुई का छिद्र 3. ईख की गाँठ पर स्थित अँखुआ; अंकुर 4. परख; पहचान 5. ध्यान 6. मोर पंख पर आँख की तरह का चिह्न। [मु.] आँख आना : आँख में लाली व सूजन होना। आँख का तारा : बहुत प्रिय होना। आँख खुलना : जागना; वास्तविकता से अवगत होना; भ्रम दूर होना। आँख दिखाना : गुस्सा प्रकट करना। आँख मारना : एक आँख की पलक झपकाकर इशारा करना जो प्रायः शरारतपूर्ण होता है। आँख लगना : 1. नींद आना 2. प्रेम होना। आँख लड़ना : प्रेम होना। आँखें खोलना : परिस्थिति से परिचित होना। आँखें चुराना : सामने न आना। आँखें डबडबाना : आँखों में आँसू भर आना। आँखें फेरना : प्रतिकूल होना; पहले जैसी कृपा न रखना। आँखें बंद होना : मृत्यु होना। आँखें बिछाना : प्रेम से स्वागत करना; प्रेमपूर्वक प्रतीक्षा करना। आँखों पर परदा पड़ना : भ्रम होना; अज्ञान या अंधकार छाना। आँखों में चरबी छाना : घमंड से ध्यान न देना। आँखों में धूल झोंकना : धोखा देना। आँखों में समाए रहना : हृदय में बसना; प्रिय होना।

आँख आना मतलब
- आँख में लाली व सूजन होना।

Words just after it

आँ - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of आँ in hindi. Above is hindi meaning of आँ. Yahan आँ ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (आँ मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of आँ ? (Aan ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :