गोल

गोल meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. वृत्त या गेंद के आकार की रचना 2. मदन या मैनफल नामक वृक्ष 3. मुर नामक औषधि। [वि.] 1. जिस वस्तु की गोलाई वृत्त के समान हो; (सर्कुलर) 2. जिसके बाहरी तल का प्रत्येक बिंदु उसके केंद्र से बराबर दूरी पर हो।

Also see गोल in English.

गोलक मतलब
[सं-पु.] - 1. कोई गोलाकार पिंड; ढेला; डला 2. बड़ा घड़ा; मिट्टी का बना कुंडा; मटका 3. आँख का डेला; आँख की पुतली 4. विधवा स्त्री की वह संतान, जो उसके पुरुष मित्र से उत्पन्न हो 5. गुंबद या गुंबद जैसी कोई गोल बनावट 6. कई ग्रहों का योग 7. काठ की गेंद।

गोलकीपर मतलब
[सं-पु.] - फुटबॉल, हॉकी आदि खेलों में गोल रक्षा पंक्ति पर नियुक्त खिलाड़ी जो गेंद को लक्ष्य-रेखा या गोल लाईन पार करने से रोकता है; गोलची; गोल-रक्षक।

गोलगप्पा मतलब
[सं-पु.] - 1. छोटी और ख़ूब फूली हुई गोल कुरकुरी पूरी जो मसाला मिश्रित खट्टे पानी या रस में डुबाकर खाई जाती है; पानी-बताशा; गुपचुप; फुलकी; पानी-पूरी 2. {ला-अ.} जो गोलगप्पे के समान गोलाकार और फूला हुआ हो।

गोलमेज़ मतलब
[सं-पु.] - वह गोल मेज़ जिसके चारों तरफ़ बैठकर किसी मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाता है, जैसे- गोलमेज़ सम्मेलन; (गोलमेज़ कॉन्फ्रेंस) आदि।

गोलमटोल मतलब
[वि.] - 1. तंदुरुस्त; हृष्ट-पुष्ट 2. गोल आकार का 3. भारी शरीर का नाटा व्यक्ति।

गोलमाल मतलब
[सं-पु.] - ऐसी गड़बड़ी जो जान-बूझकर और गलत नीयत से की गई हो; घपला; गड़बड़।

गोलमिर्च मतलब
[सं-स्त्री.] - एक प्रकार का मसाला; काली मिर्च; मरिचपिप्पली।

Words just after it

गोल - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of गोल in hindi. Above is hindi meaning of गोल. Yahan गोल ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (गोल मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of गोल ? (Gol ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :