छाँट

छाँट meaning in hindi


[सं-स्त्री.] - 1. छाँटने की क्रिया या भाव; चुनकर अलग करने का ढंग 2. छाँटकर या काटकर अलग की गई ख़राब या अनुपयोगी चीज़; कतरन; रद्दी; बची-खुची वस्तु 3. बहुत में से चुनी गई कोई विशेष वस्तु 4. कै; उलटी; वमन 5. अनाज में से छाँटी गई भूसी इत्यादि 6. मांस के छिछड़े। [मु.] छाँट देना : किसी को कपटपूर्वक अलग कर देना

छाँट देना मतलब
- किसी को कपटपूर्वक अलग कर देना।

छाँटन मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. वह वस्तु जो छाँट दी जाए; कतरन 2. छाँट कर अलग की हुई निकम्मी या रद्दी वस्तु।

छाँटना मतलब
[क्रि-स.] - 1. छाँटने का काम या भाव 2. चुनना; बिलगाना 3. फालतू अंश काटकर अलग करना; कतरना 4. अनाज आदि को साफ़ करना; फटकना 5. निकालना; हटाना; दूर करना 6. अपना ज्ञान बघारना; पांडित्य का प्रदर्शन करना 7. लेख आदि के आवश्यक अंश लेना तथा फालतू छोड़ना 8. कपड़े आदि साफ़ करना 9. अलंकृत करना; सजाना (काट-छाँट करना)।

छाँटा मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी को छल से किसी मंडली, सभा अथवा उसकी सदस्यता से अलग करना 2. छाँटने की क्रिया या भाव।

उछाँटना मतलब
[क्रि-स.] - 1. कई वस्तुओं में से एक या कुछ वस्तुओं को छाँटना या निकालना 2. उखाड़ना; उपाटना।

काट छाँट मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. काटने और छाँटने की क्रिया या ढंग; कतर-ब्योंत 2. किसी चीज़ के निर्माण का वह तरीका जिसमें अनावश्यक अंश काट या छाँट कर अलग कर लिए जाते हों तथा आवश्यक अंश को रख लिया जाता हो।

Words just after it

छाँट - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of छाँट in hindi. Above is hindi meaning of छाँट. Yahan छाँट ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (छाँट मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of छाँट ? (Chhant ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :