छू

छू meaning in hindi


[सं-पु.] - मंत्र पढ़कर फूँक मारने की ध्वनि या आवाज़; मंत्र की फूँक। [मु.] छूमंतर होना : गायब हो जाना

छू मंतर मतलब
[सं-पु.] - 1. मंत्र पढ़कर फूँकना 2. मंत्र 3. जादू 4. गायब हो जाना।

छूछा मतलब
[वि.] - 1. खाली; रिक्त 2. साररहित 3. खोखला 4. जिसके पास कुछ न हो 5. निर्धन 6. तत्वहीन; निस्सार।

छूट मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. छूटने का भाव, अवस्था या क्रिया 2. नियम, मर्यादा आदि से मिली हुई स्वतंत्रता 3. लगान, मालगुज़ारी या ऋण की माफ़ी 4. खुला अश्लील परिहास 5. फक्कड़बाज़ी 6. कर्तव्य, कर्म करने में चूक; नागा 7. दयापूर्वक की जाने वाली कोई रिआयत; (कंसेशन) 8. किसी प्राप्य धन का पूरा अथवा कुछ अंश छोड़ दिया जाना; (रिमिशन; रिबेट) 9. असावधानी के कारण कार्य के किसी अंग पर ध्यान न जाने या उसके छूट अथवा रह जाने का भाव; चूक; (ओमिशन)।

छूटना मतलब
[क्रि-अ.] - 1. रवाना होना; गमन करना; चलना 2. बंधन खुल जाना 3. अलग होना; बिछड़ना 4. तेज़ी से फेंका जाना 5. दूर होना; पीछे रह जाना 6. रिहा होना; मुक्त होना 7. पानी निचुड़ना; रिस-रिसकर निकलना 8. बाकी रहना; बचना 9. किसी काम का शेष रहना 10. चूक होना 11. काम या नौकरी आदि से निकाला जाना 12. दाग या रंग आदि का मिट जाना; हटना 13. पशु आदि का भागना 14. अस्त्र का दगना, जैसे- गोली का छूटना 15. नियम का भंग होना 16. छींटे या चिंगारी उड़ना, जैसे- आतिशबाज़ी छूटना; फुहारा छूटना। [मु.] शरीर छूटना : मर जाना; मृत्यु होना। नाड़ी छूटना : नाड़ी की गति बंद होना (मरने का लक्षण)।

छूत मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. छूने का भाव; स्पर्श; संसर्ग 2. गंदी, अशुचि या रोगसंचारक वस्तु का स्पर्श; अस्पृश्य का संसर्ग 3. धार्मिक क्षेत्र में अशुद्ध वस्तु के छूने का दोष या दूषण 4. (अंधविश्वास) किसी व्यक्ति पर पड़ने वाली भूत-प्रेत की छाया; भूत आदि लगने का बुरा प्रभाव।

छूना मतलब
[क्रि-स.] - 1. किसी वस्तु से अंग लगाना या सटाना; स्पर्श करना 2. उँगली या हाथ लगाना 3. दौड़ या खेल की बाज़ी में जा पकड़ना 4. दान के लिए कोई वस्तु स्पर्श करना 5. बहुत हलकी चपत लगाना। [क्रि-अ.] दो वस्तुओं के बीच व्यवधान का अभाव होना; एक का दूसरी से सट जाना। [मु.] आकाश छूना : बहुत ऊँचा होना; बहुत उन्नति कर लेना।

छूमंतर होना मतलब
- गायब हो जाना।

Words just after it

छू - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of छू in hindi. Above is hindi meaning of छू. Yahan छू ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (छू मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of छू ? (Chhu ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :