जाल

जाल meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. आपस में गुँथे तथा फैले हुए सूत या धागों का समूह 2. सूत, पटसन या प्लास्टिक की जालीदार वस्तु जिसका प्रयोग मछली आदि पकड़ने में होता है 3. जालीदार खिड़की; जाली; झरोखा 4. फैलाव; किसी बनावट या संरचना का देश या राज्यव्यापी विस्तार, जैसे- सड़कों, रेल की पटरियों अथवा नहरों का जाल 5. झूठी कार्रवाई 6. गलतफ़हमी; भ्रांति 7. किसी संस्था या संगठन की शाखाओं का व्यापक विस्तार; समूह 8. मकड़ी का जाला 9. आँखों का एक रोग

[सं-पु.] - 1. षड्यंत्र; धोखा; फ़रेब; छल 2. किसी को ठगने या फँसाने की तरकीब। [मु.] जाल बिछाना : किसी को फँसाने की कोशिश करनाजाल में फँसना : धोखे में आना

Also see जाल in English.

जाल बिछाना मतलब
- किसी को फँसाने की कोशिश करना।

जाल में फँसना मतलब
- धोखे में आना।

जालसाज़ मतलब
[वि.] - 1. वह जो दूसरे को धोखा देने के उद्देश्य से असली चीज़ की जगह वैसी ही नकली चीज़ तैयार कर देता है; धोखेबाज़; कूटकार 2. जाली या नकली दस्तावेज़ बनाने वाला; फ़रेबी।

जालसाज़ी मतलब
[सं-स्त्री.] - नकली दस्तावेज़ या हस्ताक्षर आदि के माध्यम से किसी को ठगने का कार्य; धोखाधड़ी।

जाला मतलब
[सं-पु.] - 1. मकड़ी द्वारा बनाया गया पतले तंतुओं का जाल जिसमें वह कीड़े-मकोड़ों को फँसाती है 2. घास-भूसा आदि बाँधने की जाली 3. आँख की पुतली के सामने झिल्ली पड़ जाने का रोग।

जालाक्ष मतलब
[सं-पु.] - झरोखा; गवाक्ष।

जालिक मतलब
[सं-पु.] - 1. पक्षियों को जाल में फँसाने वाला व्यक्ति; बहेलिया 2. मदारी 3. मछुआरा 4. मकड़ा 5. बाज़ीगर; इंद्रजालिक।

Words just after it

जाल - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of जाल in hindi. Above is hindi meaning of जाल. Yahan जाल ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (जाल मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of जाल ? (Jaal ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :