झाड़

झाड़ meaning in hindi


[सं-स्त्री.] - 1. झाड़ने की क्रिया या भाव 2. गलती हो जाने पर मिलने वाली फटकार; डाँट-डपट 3. (अंधविश्वास) प्रेतबाधा या साँप के ज़हर को उतारने के लिए मंत्र पढ़ते हुए झाड़ने-फूँकने की क्रिया

[सं-पु.] - 1. झाड़ी का एक रूप; वह वृक्ष जिसकी डालियाँ ज़मीन के पास चारों ओर फैलती हैं; काँटेदार क्षुप; गुंजान 2. उजाले के लिए प्रयोग किया जाने वाला काँच से बनाया हुआ झाड़ की आकृति का फानूस जो छत या शामियाने में लटकाकर जलाया जाता है; उक्त आकार का रोशनी करने का शीशे का वह उपकरण जो छत पर सजावट के लिए लटकाया जाता है 3. एक प्रकार की समुद्री घास; जरस 4. एक आतिशबाज़ी

Also see झाड़ in English.

झाड़ झंखाड़ मतलब
[सं-पु.] - 1. झाड़ियाँ 2. कटीले पेड़ और झाड़ियों का समूह 3. टूटा-फूटा या रद्दी सामान; बेकार की चीज़ें।

झाड़ फानूस मतलब
[सं-पु.] - कमरे में छत की शोभा तथा रोशनी बढ़ाने के लिए लगाया गया रंगीन, चमकदार शीशे आदि का बना हुआ फानूस।

झाड़खंड मतलब
[सं-पु.] - 1. वन; जंगल 2. वन प्रदेश; वनांचल।

झाड़दार मतलब
[सं-पु.] - 1. एक प्रकार का कसीदा जिसमें पौधों और बेल-बूटों की आकृतियाँ कढ़ी होती हैं 2. उक्त प्रकार के बेल-बूटों वाला कालीन या गलीचा। [वि.] 1. जिसमें बहुत सी घनी डालियाँ लगती हों घना; सघन 2. काँटेदार; कँटीला 3. जिसपर झाड़ों (पेड़-पौधों) की आकृतियाँ बनी हों।

झाड़न मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. झाड़ने पर निकलने वाली धूल अथवा रद्दी चीज़ें या उनके टुकड़े; गर्द; कूड़ा; (डस्ट) 2. वह कपड़ा जिससे चीज़ें झाड़ी या साफ़ की जाती हैं; मार्जक; (डस्टर)।

झाड़ना मतलब
[क्रि-स.] - 1. झाड़ू; झाड़न आदि की सहायता से किसी चीज़ के ऊपर पड़ी हुई धूल आदि साफ़ करना 2. किसी वस्तु को इस तरह ज़ोर से झटकना जिससे उसकी धूल हट जाए 3. बुहारना 4. मंत्र पढ़कर फूँकना 5. आघात करके वृक्ष पर लगे फल गिराना 6. अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए या त्रुटि हेतु खरी खोटी सुनाना; फटकारना 7. किसी से धन ऐंठना; झटकना 8. ज़ोर का प्रहार करना 9. कंघी करना 10. दूर करना; भगाना; झिड़कना 11. पक्षियों का पंख तोड़ना।

झाड़फूँक मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. मंत्र-बल के द्वारा किसी का रोग दूर करने की क्रिया या भाव 2. प्रेतबाधा दूर करने की क्रिया या भाव 3. झाड़ना-फूँकना।

Words just after it

झाड़ - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of झाड़ in hindi. Above is hindi meaning of झाड़. Yahan झाड़ ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (झाड़ मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of झाड़ ? (Jhaad ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :