दीप

दीप meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. दीपक; दीया; चिराग 2. {ला-अ.} किसी परिवार या समुदाय का श्रेष्ठ व्यक्ति

Also see दीप in English.

दीप मालिका मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. दीपों की पंक्ति; जलते हुए दीपों की श्रेणी 2. दीपावली का त्योहार जो कार्तिक मास की अमावस्या को होता है।

दीपक मतलब
[सं-पु.] - 1. मिट्टी का बना हुआ लघु आकार का पात्र जिसमें बत्ती जलाते हैं; चिराग; दीप; दीया 2. संगीत का एक राग 3. (काव्यशास्त्र) काव्य का एक अर्थालंकार 4. (काव्यशास्त्र) एक मात्रिक छंद। [वि.] 1. दीप्त करने वाला; प्रकाशित करने वाला 2. यश बढ़ाने वाला।

दीपक माला मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. (काव्यशास्त्र) दीपक अलंकार का एक भेद 2. (काव्यशास्त्र) एक प्रकार के वर्ण-वृत्त का नाम।

दीपदान मतलब
[सं-पु.] - 1. कमरे की दीवार में बना स्थान जहाँ दीप रखा जाता है 2. किसी देवता के सामने दीपक जलाकर रखना।

दीपन मतलब
[सं-पु.] - 1. प्रकाश करने के लिए दीपक या और कोई चीज़ जलाना 2. मन के आवेगों को उत्तेजित या तीव्र करना 3. जठराग्नि तीव्र या प्रज्वलित करना; पाचन-शक्ति बढ़ाना 4. एक संस्कार जो मंत्र आदि को सक्रिय करने के लिए किया जाता है 5. मयूरशिखा नामक बूटी। [वि.] 1. आग प्रज्वलित करने वाला 2. पाचन-शक्ति बढ़ाने वाला।

दीपशिखा मतलब
[सं-स्त्री.] - दीपक की लौ।

दीपस्तंभ मतलब
[सं-पु.] - दीप, मोमबत्ती आदि रखने के लिए लकड़ी या धातु का बना नक्काशीदार आधार; दीवट।

Words just after it

दीप - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of दीप in hindi. Above is hindi meaning of दीप. Yahan दीप ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (दीप मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of दीप ? (Dip ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :