धुर

धुर meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. गाड़ी का धुरा; अक्ष 2. धुरे के किनारे पर लगने वाली कील 3. भूमि की एक माप; बिस्वांसी 4. शीर्ष या ऊँचा स्थान 5. बैलों के कंधे पर रखा जाने वाला जुआ 6. भार; बोझ 7. आरंभ। [वि.] 1. ठीक; दुरुस्त 2. पक्का; दृढ़। [अव्य.] 1. किसी स्थान की अंतिम सीमा को सूचित करने वाला शब्द, जैसे- धुर पहाड़ तक; धुर छत तक 2. चरम सीमा पर 3. एकदम 4. सीधे 5. बहुत दूर। [नि.] बिल्कुल ठीक; ठिकाने तक। [मु.] धुर सिरे से : बिल्कुल शुरू से।

धुर सिरे से मतलब
- बिल्कुल शुरू से।

धुरा मतलब
[सं-पु.] - 1. लकड़ी या लोहे का वह मज़बूत डंडा जिसमें दोनों सिरों पर लगे हुए वाहन के पहिए घूमते हैं; अक्ष; (ऐक्सिस) 2. वह आधार जिसके सहारे कोई वस्तु ठहरी रहती है 3. भार; बोझ 4. बोझ ढोने वाला पशु।

धुरी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. गाड़ी का धुरा; छोटा धुरा 2. अक्ष; चूल 3. पहिए का केंद्रक।

धुरीण मतलब
[वि.] - 1. जो भार सँभालने के लायक हो; जो बोझ ले जाने के योग्य हो 2. जो किसी विषय में औरों से बढ़कर हो 3. अग्रगामी; श्रेष्ठ 4. प्रधान; मुख्य; अहम 5. धुरा धारण करने योग्य 6. जोते जाने योग्य 7. धुरंधर 8. निर्णायक। [सं-पु.] 1. अग्रणी या प्रधान व्यक्ति 2. जिस व्यक्ति पर उत्तरदायित्व हो 3. रथ में जोते जाने वाले घोड़े।

धुरीय मतलब
[वि.] - 1. धुरे से संबंधित; धुरे का 2. बोझ लादकर चलने वाला।

धुरीहीन मतलब
[वि.] - 1. किसी निश्चित सिद्धांत, विचार या मत के केंद्र बिंदु के अभाववाला 2. जिसके केंद्र में कोई न हो; केंद्रहीन।

अक्षधुर मतलब
[सं-पु.] - पहिए का धुरा; (ऐक्सल)।

Words just after it

धुर - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of धुर in hindi. Above is hindi meaning of धुर. Yahan धुर ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (धुर मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of धुर ? (Dhur ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :