नल

नल meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. धातु, प्लास्टिक आदि का बना एक बेलनाकार उपकरण जिसका भीतरी भाग खोखला या पोला होता है तथा जिसके अंदर एक सिरे से दूसरे सिरे तक चीज़ें आती-जाती हैं; (पाइप) 2. घरों में पानी पहुँचाने का (धातु का) नल 3. पाइप का वह सिरा जिसमें टोंटी लगी होती है और जिसका पेंच दबाने या घुमाने से पानी निकलता है।

[सं-पु.] - 1. नरकट 2. (महाभारत) निषध देश के चंद्रवंशी राजा वीरसेन के एक पुत्र जिनका विवाह विदर्भ देश के राजा भीमसेन की पुत्री दमयंती से हुआ था 3. (रामायण) राम की सेना का एक बंदर जो विश्वकर्मा का पुत्र था तथा जिसने पत्थरों को तैराकर रामचंद्र की सेना के लिए समुद्र पर पुल बाँधा था 4. प्राचीनकाल का धौंसे की तरह का एक प्रकार का बाजा जो युद्ध के समय घोड़े की पीठ पर रखकर बजाया जाता था।

Also see नल in English.

नलक मतलब
[सं-पु.] - वह गोलाकार हड्डी जिसके अंदर मज्जा हो; नली के आकार की हड्डी।

नलकूप मतलब
[सं-पु.] - ज़मीन से पानी निकालने का उपकरण जिसका एक सिरा ज़मीन के भीतर जल तल तक तथा दूसरा सिरा भूमि के ऊपर होता है; (ट्यूबवेल)।

नलसाज़ मतलब
[सं-पु.] - वह जो नल लगाता, बनाता या उसका रख रखाव करता हो; (प्लंबर)।

नलिका मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. बेलनाकार, लंबी एवं खोखली वस्तु; नली; चोंगी 2. एक प्राचीन अस्त्र 3. तरकश; तूणीर 4. प्राचीन काल में चिकित्सा में प्रयुक्त एक उपकरण 5. एक प्रकार का गंध-द्रव्य।

नलिकाकार मतलब
[वि.] - नली (अथवा नलिका) के आकार का।

नलिन मतलब
[सं-पु.] - 1. कमल; पद्म 2. पानी; जल 3. सारस पक्षी 4. करौंदा 5. नाड़िका नामक साग।

नलिनी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. कमलिनी; कमल; कमलनाल 2. वह जलाशय जहाँ कमल की अधिकता हो 3. एक प्रकार का गंध-द्रव्य 4. एक प्रकार का छंद।

Words just after it

नल - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of नल in hindi. Above is hindi meaning of नल. Yahan नल ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (नल मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of नल ? (Nal ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :