पक्ष

पक्ष meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. किसी वस्तु या व्यक्ति का दायाँ या बायाँ भाग 2. किसी विशेष स्थिति से दाहिने या बाएँ पड़ने वाला विस्तार 3. ओर; तरफ़; पार्श्व 4. किसी विषय या वस्तु के दो या दो से अधिक परस्पर विरोधी तत्व, सिद्धांत या भाग 5. किसी प्रतियोगिता या विवाद आदि में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों या दलों में से प्रत्येक व्यक्ति या दल 6. सेना का आगे की ओर बढ़ा हुआ भाग; पार्श्व 7. किसी बात या विचार का कोई भाग 8. शरीर का अंग; आयाम 9. किसी विचारधारा या सिद्धांत के समर्थकों का दल; सहायक; गुट 10. पक्षियों का डैना; पंख; पर 11. चूल्हे का वह गड्ढा या मुँह जिसमें राख इकट्ठा होती है 12. जवाब; उत्तर 13. चंद्रमास के दो बराबर भागों में से प्रत्येक भाग जो पंद्रह दिनों का माना जाता है।

Also see पक्ष in English.

पक्ष विपक्ष मतलब
[सं-पु.] - 1. वादी तथा प्रतिवादी 2. संसदीय प्रणाली में सत्ताधारी दल तथा उसका विरोधी दल।

पक्षधर मतलब
[वि.] - 1. झगड़े-लड़ाई या किसी अन्य विषय में किसी का पक्ष लेने वाला; पक्षपाती 2. जो निष्पक्ष न हो; तरफ़दार; हिमायती 3. समर्थक; पिछलग्गू। [सं-पु.] 1. पक्षी; पाखी 2. चिड़िया।

पक्षधरता मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. पक्षधर होने की अवस्था या भाव; पक्षपात; तरफ़दारी 2. दो पक्षों में से किसी एक पक्ष के प्रति हिमायत 3. झंडाबरदारी; अलमबरदारी।

पक्षपात मतलब
[सं-पु.] - 1. राग या संबंध आदि के कारण अच्छे-बुरे का विचार त्याग कर किसी पक्ष के प्रति होने वाली अनुकूल प्रवृत्ति 2. स्वार्थ या लोभ आदि के कारण किसी की तरफ़ होने वाला झुकाव; तरफ़दारी; हिमायत 3. भेदभाव; धाँधली 4. {व्यं-अ.} अनीति; अन्याय।

पक्षपातपूर्ण मतलब
[वि.] - 1. पक्षपात किया हुआ; पक्षपात का सूचक 2. सिफ़ारिशी 3. {व्यं-अ.} न्यायहीन; भेदभावपूर्ण।

पक्षपाती मतलब
[वि.] - 1. पक्षपात करने वाला; भेदभाव करने वाला; पक्षधर 2. तरफ़दार; सहायक 3. अन्यायी; कुटिल; बेईमान 4. भेदभावपूर्ण। [सं-पु.] औचित्य या न्याय का विचार छोड़कर जो व्यक्ति किसी एक पक्ष का समर्थन करे; पक्ष लेने वाला व्यक्ति।

पक्षसमर्थक मतलब
[वि.] - 1. किसी विषय या विचार के अनुकूल प्रवृत्ति रखने वाला 2. सत्ता की तरफ़दारी करने वाला; हिमायती।

Words just after it

पक्ष - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of पक्ष in hindi. Above is hindi meaning of पक्ष. Yahan पक्ष ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (पक्ष मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of पक्ष ? (Paksh ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :