परि

परि meaning in hindi


[पूर्वप्रत्य.] - एक प्रत्यय जो निम्नलिखित अर्थ देता है- 1. व्याप्ति, जैसे- परिणत 2. दोष कथन, जैसे- परिवाद

परिकूट मतलब
[सं-पु.] - 1. वह खाई जो नगर या दुर्ग के द्वार को घेरती है 2. एक नागराज का नाम।

परिकथा मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. ऐसी कथा जिसमें परियों की कहानी हो; काल्पनिक कथा 2. बड़ी कथा के साथ आई हुई (चलने वाली) छोटी कथा; अनुकथा 3. बौद्धों के अनुसार कोई धार्मिक विवरण या कथा।

परिकंप मतलब
[सं-पु.] - बहुत ज़ोरों का कंपन; अत्यधिक भय; कँपकँपी।

परिकर मतलब
[सं-पु.] - 1. पलंग 2. परिजन 3. आस-पास साथ रहने वाले लोग 4. समूह; वृंद 5. समारंभ; तैयारी 6. पटका; कमरबंद 7. (काव्यशास्त्र) एक अर्थालंकार जो अभिप्राय युक्त विशेषणों से युक्त होता है, जैसे- हिमकर वदनी।

परिकर्तन मतलब
[सं-पु.] - 1. चारों ओर से काटना; गोलाकार काटना 2. शूल।

परिकर्म मतलब
[सं-पु.] - 1. तन का शृंगार; शरीर में उबटन, काजल, महावर आदि लगाना 2. शरीर को आभूषणों से सजाने का कार्य 3. अंकों का परस्पर योग, गुणन, भाग आदि

परिक्रम मतलब
[सं-पु.] - 1. चारों ओर भ्रमण; परिक्रमा 2. घूमना; टहलना; सैर 3. क्रम 4. किसी कार्य की जाँच हेतु जगह-जगह जाना।

Words just after it

परि - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of परि in hindi. Above is hindi meaning of परि. Yahan परि ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (परि मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of परि ? (Pari ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :