बर

बर meaning in hindi


[अव्य.] - 1. पर; ऊपर, जैसे- बरतर-किसी से ऊपर 2. बाहर 3. सामने की दिशा में, जैसे- बरअक्स 4. अलग; पृथक, जैसे- बरतरफ़। [सं-पु.] 1. वृक्ष का फल 2. क्रोड 3. देह 4. बगल। [परप्रत्य.] 1. ढोने वाला; ले जाने वाला, जैसे- राहबर 2. श्रेष्ठ पूर्ण उत्तम, जैसे- दिलबर 3. फल से युक्त 4. तुलना या प्रतिस्पर्धा आदि में किसी से बढ़कर; श्रेष्ठ

बरअक्स मतलब
[वि.] - 1. विपरीत; उलटा; प्रतिकूल 2. प्रत्युत; बरख़िलाफ़।

बरकत मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. बढ़ती; बढ़ोत्तरी 2. कल्याण; मंगल 3. कमी न पड़ना; प्रचुरता 4. सौभाग्य; ख़ुशकिस्मती 5. लाभ; फ़ायदा 6. प्रसाद; कृपा।

बरकंदाज मतलब
[सं-पु.] - 1. बंदूकची 2. मध्यकाल में बड़ी लाठी या तोड़ेदार बंदूक रखने वाला सिपाही।

बरकरार मतलब
[वि.] - 1. स्थिर; कायम; अचल 2. पहले की तरह मौजूद; बना हुआ; वर्तमान 3. भली-भाँति स्थापित; दृढ़ 4. जीवित; ज़िंदा 5. बहाल; पुनर्नियुक्त।

बरकरारी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. बरकरार होने की अवस्था 2. स्थिरता; बहाली।

बरख़ुरदार मतलब
[सं-पु.] - 1. पुत्र; बेटा 2. संतान 3. छोटों के लिए आशीर्वाद सूचक संबोधन। [वि.] 1. सौभाग्यशाली; ख़ुशनसीब 2. फलता-फूलता हुआ; संपन्न 3. सफ़ल।

बरखा मतलब
[सं-स्त्री.] - बरसात; वर्षा; वर्षा-ऋतु।

Words just after it

बर - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of बर in hindi. Above is hindi meaning of बर. Yahan बर ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (बर मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of बर ? (Bar ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :