शुल्क

शुल्क meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. वह धन जो किसी नियम, विधि या परिपाटी के अनुसार आवश्यक रूप से दिया या लिया जाए; (ड्यूटी) 2. किसी वस्तु के उत्पादन या आयात-निर्यात पर सरकार द्वारा लिया जाने वाला कर; (टैक्स) 3. छात्र द्वारा किसी शिक्षण संस्थान आदि को नियमानुसार दिया जाने वाला धन; (फ़ीस) 4. कोई काम करने के बदले दिया जाने वाला धन; (चार्ज) 5. भाड़ा; किराया; (रेंट) 6. दाम; मूल्य; (प्राइस) 7. पत्र-पत्रिका का चंदा

Also see शुल्क in English.

अधिशुल्क मतलब
[सं-पु.] - निश्चित रकम से अतिरिक्त शुल्क या मूल्य; (सुपरचार्ज)।

आबकारी शुल्क मतलब
[सं-पु.] - शासन की ओर से शराब, अफ़ीम आदि मादक द्रव्यों के उत्पादन और बिक्री पर लगाया जाने वाला कर या शुल्क; उत्पादन शुल्क; (एक्साइज़ ड्यूटी)।

उत्पाद शुल्क मतलब
[सं-पु.] - किसी निर्माण इकाई या फ़ैक्टरी में बनने वाली वस्तुओं पर राज्य द्वारा लिया गया कर या शुल्क; उत्पाद कर; (एक्साइज़ ड्यूटी)।

निःशुल्क मतलब
[वि.] - जिसपर शुल्क न लगे; जिसके लिए शुल्क न लिया जाए; बिना शुल्क का।

प्रतिशुल्क मतलब
[सं-पु.] - आयातित वस्तुओं पर लगाया गया वह कर जिसके कारण वह वस्तु, देशी वस्तु से सस्ती न बिके; विदेश द्वारा पहले लगाए गए किसी शुल्क का अनिष्टकारी प्रभाव समाप्त करने के लिए लगाया जाने वाला आयात कर।

प्रवेशशुल्क मतलब
[सं-पु.] - 1. किसी संस्था आदि में प्रवेश लेते समय दिया जाने वाला शुल्क 2. देश के भीतर आने वाले माल का महसूल; आयातकर।

संपदाशुल्क मतलब
[सं-पु.] - संपत्ति या जायदाद पर लगने वाला कर; संपत्तिकर।

Words just after it

शुल्क - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of शुल्क in hindi. Above is hindi meaning of शुल्क. Yahan शुल्क ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (शुल्क मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of शुल्क ? (Shulk ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :