सरस

सरस meaning in hindi


[वि.] - 1. जो रस या जल से युक्त हो; रसीला; रसयुक्त 2. गीला; आर्द्र; तर 3. हरा और ताज़ा 4. सुंदर; मोहक; मनोहर; शोभनीय; रोचक 5. आनंदप्रद; कलात्मक 6. मधुर; मीठा, जैसे- सरस गायन 7. (रचना या कृति) जिसमें भावों को उद्दीप्त करने की क्षमता हो; भावपूर्ण; रसपूर्ण; माधुर्यपूर्ण 8. {ला-अ.} रसिक; सहृदय। [सं-पु.] सरोवर; तालाब

Also see सरस in English.

सरसता मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. सरस होने की अवस्था या गुण 2. रसीलापन; रसिकता; रसात्मकता 3. सुंदरता 4. मधुरता; मिठास 5. काव्य या कृति का भावमयी और माधुर्यपूर्ण होने का गुण; भावपूर्णता।

सरसना मतलब
[क्रि-अ.] - 1. हरा-भरा होना; पनपना 2. बढ़ना; अधिक होना 3. शोभायमान होना 4. रसपूर्ण होना; सरस होना 5. सजल होना 6. कोमलता से युक्त 7. मनोहर होना।

सरसब्ज़ मतलब
[वि.] - 1. हरा-भरा; उर्वर; लहलहाता हुआ; जो सूखा न हो 2. वनस्पतियों और हरियाली से युक्त 3. {ला-अ.} संतुष्ट; प्रसन्न; ख़ुशहाल; फलता-फूलता।

सरसर मतलब
[सं-स्त्री.] - आँधी; तेज़ हवा।

सरसराना मतलब
[क्रि-अ.] - 1. 'सर-सर' की ध्वनि होना 2. हवा का तेज़ी से चलना 3. साँप आदि जंतुओं का रेंगना 4. शीघ्रता से कार्य करना। [क्रि-स.] 'सर-सर' की आवाज़ करना।

सरसराहट मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. हवा आदि चलने से होने वाली ध्वनि 2. साँप आदि के रेंगने की आवाज़ 3. शरीर के किसी अंग में होने वाली सुरसुराहट।

सरसरी मतलब
[क्रि.वि.] - 1. चलताऊ; मोटे तौर पर 2. जल्दी में; स्थूल रूप से 3. बिना गंभीरता के।

Words just after it

सरस - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of सरस in hindi. Above is hindi meaning of सरस. Yahan सरस ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (सरस मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of सरस ? (Saras ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :