Aa

Aa meaning in hindi


मतलब
- हिंदी वर्णमाला का स्वर वर्णउच्चारण की दृष्टि से यह निम्नतर-निम्न, केंद्रीय, अगोलित, दीर्घ स्वर है। यह 'अ' का दीर्घ रूप नहीं है, क्योंकि 'अ' तथा 'आ' में न केवल मात्रा का, वरन उच्चारण स्थान का भी अंतर है।

मतलब
- 1. पूर्वप्रत्यय के रूप में प्रयुक्त होने वाला वर्ण जो शब्दों के साथ संयुक्त होकर निम्नलिखित विशिष्टताएँ उत्पन्न करता है- (अ) 'तक' या 'पर्यंत', जैसे- आक्षितिज, आकंठ आदि (ब) 'आदि' से 'अंत' तक, जैसे- आमरण, आजन्म आदि (स) 'अधिक', 'लगभग' आदि का सूचक, जैसे- आरोहण, आभूषण, आभार आदि 2. कुछ शब्दों में विपरीत होने का अर्थबोधक बनता है, जैसे- आरोग्य, आगमन आदि 3. प्रत्यय के रूप में 'युक्त' और 'वाला' का अर्थ देता है, जैसे- दोमंज़िला, दोमुँहाँ आदि 4. प्रत्यय जो विशेषण तथा संज्ञा के रूप में लगकर स्त्रीलिंग रूप बनाता है, जैसे- शिष्य से शिष्या, कमल से कमला आदि

आ धमकना मतलब
- अचानक आ जाना; अवांछित या बिना बुलाए आ जाना।।

आइटम मतलब
[सं-पु.] - 1. वस्तु; माल; चीज़ 2. कार्यक्रम 3. अदद 4. मद 5. इकाई 6. विषय; बात।

आइडेंटिटी मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. किसी वस्तु या व्यक्ति की पहचान 2. अभिज्ञान।

आइडेंटिटी क्राइसिस मतलब
[सं-पु.] - 1. पहचान का संकट 2. परिचय का अभाव 3. मध्यमवर्गीय समाज या किशोरावस्था में सामाजिक परिस्थितियों में व्यक्तिगत पहचान का द्वंद्व।

आइडेंटिटी कार्ड मतलब
[सं-पु.] - पहचान-पत्र; किसी संस्थान या कार्यालय आदि की सदस्यता अथवा वाहक को प्रमाणित करने वाला पत्र; अभिज्ञान-पत्र।

आइडिया मतलब
[सं-पु.] - 1. विचार 2. कल्पना 3. धारणा।

आइंदा मतलब
[वि.] - आगामी; भावी; आने वाला। [क्रि.वि.] आगे; भविष्य में। [सं-पु.] भविष्य; भविष्यकाल।

Words Near it

Aa - Matlab in Hindi

Here is meaning of Aa in hindi. Get definition and hindi meaning of Aa. What is Hindi definition and meaning of Aa ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :