Dur

Dur meaning in hindi


दुर मतलब
[पूर्वप्रत्य.] - दूषण या निषेध का सूचक एक प्रत्यय, जैसे- दुराग्रह, दुर्दशा। [अव्य.] तिरस्कार सूचक अव्यय जो 'दूर हो' का संक्षिप्त रूप है।

दुर मतलब
[सं-पु.] - 1. मोती; मुक्ता 2. नाक में पहनने का मोती का लटकन; लोलक 3. कान की बाली जिसमें मोती पिरोए हों।

दुर् मतलब
[पूर्वप्रत्य.] - संज्ञापद या क्रियापद में जोड़ा जाने वाला निषेध का सूचक प्रत्यय, जैसे- दुर्बोध, दुर्दमनीय

दूर मतलब
[क्रि.वि.] - 1. पृथक; अलग; किसी स्थान विशेष से हट कर; फासले पर 2. देशकाल के विचार से बहुत अंतर पर।

Also see Dur in English.

दूर के ढोल सुहावने मतलब
- जो चीजें दूर से अच्छी लगती हों

दूर की हाँकना मतलब
- शेखी बघारना; बढ़-चढ़ कर बातें करना।

दूरगामिता मतलब
[सं-स्त्री.] - दूरगामी होने की अवस्था या भाव।

दूरगामी मतलब
[वि.] - 1. जो दूर तक जाता हो 2. जिसका असर लंबे समय तक रहे; दीर्घकालीन 3. जिसके होने में विलंब हो।

दूरदर्शक मतलब
[सं-पु.] - 1. दूरवीक्षण यंत्र; दूरबीन; (टेलीस्कोप) 2. ज्ञानवान; प्राज्ञ। [वि.] 1. दूर तक की बात सोचने वाला 2. दूर तक देखने वाला; दूरदर्शी 3. बुद्धिमान; समझदार; विवेकी।

दूरदर्शन मतलब
[सं-पु.] - 1. विद्युत तरंगों की मदद से बहुत दूर के दृश्य को प्रत्यक्ष रूप से देखने की प्रणाली; (टेलीविज़न) 2. दूर की चीज़ देखना।

दूरदर्शिता मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. दूर की बात सोचने या समझने का गुण 2. पांडित्य; विद्वता।

Words Near it

Dur - Matlab in Hindi

Here is meaning of Dur in hindi. Get definition and hindi meaning of Dur. What is Hindi definition and meaning of Dur ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :