Kon

Kon meaning in hindi


कोण मतलब
[सं-पु.] - 1. वह आकृति जो भिन्न दिशाओं से आई हुई दो सीधी रेखाओं के एक बिंदु पर मिलने से बनती है; कोना 2. सारंगी की कमानी 3. (ज्यामिति) दो सरल रेखाओं या समतलों के परस्पर झुकाव की माप (ऐंगल)।

कोन मतलब
[सं-पु.] - 1. कोना 2. कोण

कोन मतलब
[सं-पु.] - ऐसी आकृति जिसका एक सिरा गोल घेरे जैसा होता है और दूसरा सिरा नोकदार, जैसे- आइसक्रीम का कोन; शंकु

Also see Kon in English.

कोना मतलब
[सं-पु.] - 1. कमरे, चारदीवारी आदि का वह स्थान जहाँ खड़ी और आड़ी दिशा से दो दीवारें आकर मिलती हों और एक कोण बनाती हों; वह स्थान जहाँ इसी प्रकार दो सड़कें आकर मिलती हों; कोण; गोशा 2. {ला-अ.} एकांत स्थान [मु.] कोना झाँकना : मुँह छिपाना। कोने में फँसाना : असहाय या लाचार बना देना।

कोना झाँकना मतलब
- मुँह छिपाना।

कोनिया मतलब
[सं-स्त्री.] - 1. दीवारों, छतों आदि का कोना या किनारा 2. चित्रकला में काम आने वाला एक उपकरण 3. लोहे, लकड़ी आदि का कोणाकार टुकड़ा जो दो वस्तुओं के जोड़ पर जड़ा रहता है 4. सजावटी वस्तुएँ रखने के लिए दीवारों के कोनों पर लगाया गया पटिया।

चौकोना मतलब
[वि.] - 1. चार कोनों वाला; चौखूँटा 2. जिसके या जिसमें चार कोण हो 3. चौकोर; चतुष्कोण।

तिकोन मतलब
[सं-पु.] - 1. त्रिकोण 2. तीन कोनों वाली चीज़। [वि.] तीन कोनों वाला; तिकोना।

तिकोना मतलब
[सं-पु.] - 1. तीन कोनों की चीज़ 2. समोसा 3. धातुओं पर नक्काशी करने की छेनी 4. क्रोध में चढ़ी हुई त्यौरी। [वि.] 1. जिसमें तीन कोने हों, जैसे- तिकोना मैदान 2. तीन कोनोंवाला, जैसे- तिकोना पार्क 2. त्रिभुजाकार।

तिकोनिया मतलब
[सं-स्त्री.] - बढ़इयों का लकड़ी का एक तिकोना उपकरण या औज़ार जिससे कोनों की सीध नापते हैं। [वि.] तिकोना; तीन कोणोंवाला।

Words Near it

Kon - Matlab in Hindi

Here is meaning of Kon in hindi. Get definition and hindi meaning of Kon. What is Hindi definition and meaning of Kon ? (hindi matlab - arth kya hai?).

Recently Viewed Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :