Muh par Muhavare


Get here famous Hindi Muhaware on Muh (मुँह) online in hindi language with its meaning. Muh par muhavare ki list yahan di gayi hai. See all Hindi Idioms list.

यहाँ मुँह पर मुहावरे की सूची नीचे दी है

Hindi Muhaware

मुहावरामुहावरा अर्थ
अपना सा मुँह लेकर रह जाना
(Apna Sa Muh Lekar Rah Jana)
हारने या अपमानित होने के बाद हताश होना।
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
(Apne Muh Miyan Mitthu Banna)
अपनी बड़ाई स्वयं करना।
बगल में छुरी मुँह में राम राम
(Bagal Main Chhuri Mauh Main Ram Ram)
भीतर से शत्रुता और ऊपर से मीठी बातें
चोंच बंद करना
(Chonch Band Karna)
चुप हो जाना।
कलेजा मुँह को आना
(Kaleja Muh Ko Aana)
बहुत घबरा जाना।
किसी के मुँह पर तोबड़ा चढ़ाना
(Kisi Ke Muh Par Tobda Chadana)
बलपूर्वक किसी को बोलने से रोकना।
कुप्पा सा मुँह करना
(Kuppa Sa Muh Karna)
रुष्ट होकर मुँह फुलाना।
मौत के मुँह से निकल आना
(Maut Ke Muh Se Nikal Aana)
किसी बड़े ख़तरे से निकल आना।
मोतियों से मुँह भरना
(Motiyo Se Muh Bharna)
बहुत धन देना।
मुँह आना
(Muh Aana)
मुँह में छाले पड़ना; श्रेष्ठजन से उद्दंडतापूर्वक बातें करना।
मुँह बनाना
(Muh Banana)
चेहरे पर अप्रसन्नता, असंतोष तथा घृणा का भाव प्रकट होना।
मुँह बंद करना
(Muh Band Karna)
चुप कर देना
मुँह चलाना
(Muh Chalaana)
ख़ूब खाना।
मुँह छिपाना
(Muh Chhipana)
लज्जित होना
मुँह फेर लेना
(Muh Fer Lena)
उदास, नाराज़ या खिन्न होकर किसी से दूर हो जाना।
मुँह फुलाना
(Muh Fulana)
गुस्सा या रुष्ट हो जाना। संतुष्ट या अप्रसन्न होकर क्रोधयुक्त मुद्रा धारण करना।
मुँह काला करना
(Muh Kala Karna)
ऐसा घृणित आचरण करना जिससे कलंक लगे।
मुँह करना
(Muh Karna)
निस्संकोच कुछ माँगना या कहना।
मुँह खून लगना
(Muh Khoon Lagna)
रिश्वत लेने की आदत पड़ जाना
मुँह की खाना
(Muh Ki Khana)
परास्त होना।
मुँह में पानी भर आना
(Muh Main Pani Bhar Aana)
दिल ललचाना
मुँह में लगाम न होना
(Muh Mein Lagam Na Hona)
बिना सोचे समझे बोलना।
मुँह पर कालिख पोतना
(Muh Par Kalikh Potna)
कलंक लगाना
मुँह ताकना
(Muh Takna)
दूसरे पर आश्रित होना
मुँह उतरना
(Muh Utarna)
उदास होना
मुँहतोड़ जवाब देना
(Muhtod Javab Dena)
कड़ा उत्तर देना
सीधे मुँह बात न करना
(Sidhe Muh Baat Na Karna)
अक्खड़पन से बात करना।


Also check more Muhavare Category
जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :