चक्र

चक्र meaning in hindi


[सं-पु.] - 1. घूमने वाली वस्तु; पहिया 2. वृत्ताकार पथ; परिधि 3. परिक्रमा; चक्कर 4. समयसमाज के संदर्भ में वह अवधि जिसमें कुछ घटित हो और भविष्य में उसकी पुनरावृत्ति हो 5. (पुराण) एक प्राचीन अस्त्र या हथियार, जैसे- विष्णु का चक्र; सुदर्शनचक्र 6. गोल दायरा; गिरदा; वृत्त 7. नदी या समुद्र में उठने वाली भँवर 8. वीरतापरक कार्यों एवं अदम्य साहस के लिए सैनिकों को दिया जाने वाला पदक, जैसे- परमवीरचक्र, अशोकचक्र आदि 9. बंदूक द्वारा गोली चलाने का चरण; (राउंड) 10. (हठयोग) शरीर में विशिष्ट सात स्थान जिन्हें साधना के दौरान साधक की कुंडलिनी पार करती है- मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपूर, अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा और सहस्त्रार 11. हथेलियों और पदतल की वृत्ताकार रेखाएँ 12. साज़िश; छल; षड्यंत्र 13. (ज्योतिष) मीन, मेष, तुला आदि बारह राशियों का समूह

Also see चक्र in English.

चक्रक मतलब
[वि.] - जो चक्र या पहिए के आकार का हो; गोल; वृत्ताकार। [सं-पु.] 1. मध्यकाल में युद्ध का एक तरीका 2. साँप की एक जाति।

चक्रगति मतलब
[सं-स्त्री.] - चक्राकार गति; गोल-गोल घूमना; केंद्र के चारों तरफ़ घूमने की अवस्था, जैसे- चक्र प्रति मिनट।

चक्रण मतलब
[सं-पु.] - 1. चक्कर या किसी वृत्त में घूमना 2. घेरा; परिक्रमा।

चक्रधर मतलब
[सं-पु.] - 1. (पुराण) सुदर्शन चक्र धारण करने वाले विष्णु; कृष्ण 2. साँप। [वि.] चक्र धारण करने वाला; चक्रधारी।

चक्रनाभि मतलब
[सं-स्त्री.] - चक्र या वृत्त का केंद्रबिंदु; मध्यबिंदु।

चक्रपूजा मतलब
[सं-स्त्री.] - तांत्रिकों द्वारा की जाने वाली एक प्रकार की पूजा।

चक्रपाणि मतलब
[सं-पु.] - वह जो हाथ में चक्र धारण करता हो; विष्णु।

Words just after it

चक्र - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of चक्र in hindi. Above is hindi meaning of चक्र. Yahan चक्र ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (चक्र मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of चक्र ? (Chakra ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :