धारा

धारा meaning in hindi


[सं-स्त्री.] - 1. किसी तरल पदार्थ के बहने या गिरने की निरंतरता 2. प्रवाह; धार; जलधारा; लहर 3. नदी 4. नदी के जल का बहाव 5. किसी वस्तु का क्रम 6. पहाड़ का किनारा 7. परंपरा 8. शर्त 9. घड़े में पानी गिरने के लिए बनाया गया छेद 10. सेना का अगला भाग 11. लकीर; रेखा 12. प्राचीन समय में राजा भोज की राजधानी 13. किसी वस्तु का किसी दिशा में बराबर बढ़ते जाना

[सं-स्त्री.] - 1. किसी अधिनियम (विधि या कानून के अंतर्गत), विधान या नियमावली का वह स्वतंत्र अंश जिसमें किसी विषय से संबंधित समस्त तथ्यों का समावेश और उल्लेख होता है; (आर्टिकल) 2. दफ़ा; (सेक्शन)।

Also see धारा in English.

धाराग्र मतलब
[सं-पु.] - बाण या तीर का आगे वाला चौड़ा सिरा; बाणाग्र।

धाराट मतलब
[सं-पु.] - 1. मेघ; बादल 2. चातक पक्षी 3. घोड़ा 4. मतवाला हाथी।

धाराधर मतलब
[सं-पु.] - 1. मेघ; बादल 2. तलवार।

धारापूप मतलब
[सं-पु.] - मैदे और दूध को मिलाकर बनाया गया पूआ; पूड़ा।

धाराप्रवाह मतलब
[सं-पु.] - 1. धारा का बहाव 2. धारा का वेग। [वि.] 1. धारा के रूप में निरंतर बहने वाला 2. जो बिना रुके धारा के रूप में चलता हो, जैसे- धाराप्रवाह वक्तव्य 3. अविराम; प्रवाहशील 4. लगातार। [क्रि.वि.] 1. अविराम गति से; अविच्छिन्न रूप में 2. निरंतर और अटूट क्रम से।

धारापात मतलब
[सं-पु.] - 1. जलप्रपात; झरना 2. तीव्र वृष्टि।

धारायंत्र मतलब
[सं-पु.] - वह यंत्र जिससे पानी की धार छूटे; फुहारा।

Words just after it

धारा - मतलब हिंदी में

Get definition, translation and meaning of धारा in hindi. Above is hindi meaning of धारा. Yahan धारा ka matlab devanagari hindi dictionary bhasha mai (धारा मतलब हिंदी में) diya gaya hai.

What is Hindi definition or meaning of धारा ? (Dhara ka hindi arth, matlab kya hai?).

Recently Viewed Hindi Words

जानें कुछ नयी रोचक चीजे भी :